फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से चलाई गन्ने का रस निकालने वाली मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से चलाई गन्ने का रस निकालने वाली मशीन
विज्ञापन

दौराला। दिल में कुछ करने का जज्बा और हौसले बुलंद हो तो तकदीर भी आपके सामने सिर झुकाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पबरसा निवासी अंकित ने सौर ऊर्जा से गन्ने का रस निकालने वाली मशीन को चलाकर। लागत कम आने के चलते वह ग्राहकों को आधे दामों में गन्ने का रस उपलब्ध करा रहे हैं।
अंकित पुत्र सतबीर ने वर्ष 2012 में मोदीपुरम स्थित सुभाष इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की। वह बीटेक की पढ़ाई कर एक मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहता था, परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसने गाजियाबाद के एक कॉलेज से फीटर ट्रेड से आईटीआई की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

अंकित बताते हैं कि डीजल की कीमतें आज आसमान छू रही है और लगातार वायु व ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है। उसने अपना रोजगार चलाने के लिए गन्ने का रस निकालने वाली मशीन को सौर ऊर्जा से चलाने के बारे में सोचा। लगभग दो वर्ष के प्रयास के बाद उसने इसमें सफलता पाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह एक कार और कृषि क्षेत्र में प्रयोग हाने वाली स्प्रे मशीन पर भी परीक्षण कर रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में गन्ने का रस निकालने वाली सभी मशीन सौर ऊर्जा से चले तो जिले में बढ़ते वायु व ध्वनि प्रदूषण पर कुछ लगाम लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें