फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने पर छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में कैंची घोंपकर की निर्मम हत्या

Mon, 17 Apr 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पेट में कैंची घोंपकर मौत के घाट उतार दिया
विज्ञापन
रेलवे रोड इलाके में शनिवार को सरेआम सनसनीखेज वारदात हो गई। थप्पड़ मारने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को पेट में कैंची घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार रेलवे रोड थाना अंतर्गत मकबरा डिग्गी में हामिद (28) पुत्र बुंदू की हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाता था। शाम करीब 7:30 बजे हामिद का छोटा भाई कासिफ उर्फ काला दुकान पर पहुंचा। कासिफ ने हामिद से कहा कि दुकान में बेवजह लोगों को क्यों बैठा रखा है। जिस पर हामिद ने लोगों को ग्राहक बताकर कासिफ को थप्पड़ मार दिया था। मामला इतना बढ़ा कि कासिफ ने दुकान में रखी कैंची उठाकर हामिद के पेट में घोंप दी। हामिद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कासिफ और उसके परिजन हामिद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पहले हुई थी शादी 

हामिद का फाइल फोटो
हामिद और कासिफ की चार माह पहले दिल्ली से शादी हुई थी। दोनों भाई  दुकान चलाते थे। परिजनों का कहना है कि अगर कासिफ सामने आ गया तो उसे मार देंगे। इंस्पेक्टर अनंतपाल सिंह ने बताया कि हामिद के भाई शौकीन ने कासिफ के खिलाफ केस दर्ज कराया। चर्चा रही कि हामिद की हत्या प्रॉपर्टी के विवाद में की। हामिद सात भाइयों में दूसरे नंबर का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें