मेरठ। डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा पालिसी का मासिक, वार्षिक, छमाई प्रीमियम जमा कराने के लिए डाकघर के काउंटर पर जाने की अब जरूरत नहीं है। मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार मेरठ के प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने बताया कि ग्राहक इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाकर अपनी कस्टमर आईडी बना सकते हैं। बीमा पॉलिसी से संबंधित सूचनाएं, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पर अपडेट करके पॉलिसी प्रीमियम जमा करने के लिए लिंक प्राप्त कर सकते हैं। 24 घंटे के अंदर ग्राहक की मेल आईडी पर यूजर आईडी पासवर्ड का लिंक भेजा जा रहा है। ग्राहक अपना पासवर्ड रीसैट करके नेट बैंकिंग के माध्यम से घर बैठे अपनी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम जमा कर सकते हैं।