फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू को हरा सुभारती की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल कुंभ के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खेलो भारत आयाम द्वारा मेरठ महानगर में संचालित नगर खेल कुंभ के तहत मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुभारती विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, शारीरिक-मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा खेल संस्कृति को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत की राष्ट्रीय संयोजिका अर्पिता मलिक, खेलो भारत के राष्ट्रीय सह संयोजक ध्रुव गोस्वामी, समाजसेवी आकाश तोमर, महानगर संगठन मंत्री अनुभव भारद्वाज, महानगर अध्यक्षा डॉ. नेहा गर्ग एवं महानगर मंत्री अनुज बैंसला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। सुभारती और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिर में सुभारती की टीम ने 6 प्वाइंट से बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंत में अर्पिता मलिक ने कहा खेलो भारत केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और नेतृत्व विकसित करने का एक राष्ट्रीय अभियान है। आज की पीढ़ी को मोबाइल और स्क्रीन से बाहर निकालकर मैदान तक लाना समय की आवश्यकता है। खेल युवाओं को आत्मविश्वास, टीमवर्क और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. विवेक त्यागी, आर्यन प्रजापति, अभिषेक गोयल, मोहित तोमर, अंकुश, निधि, सुरेश राणा, गोविंद, उज्ज्वल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें