फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूबेदार मेजर भीम सिंह ऑनरेरी लेफ्टिनेंट रैंक से सम्मानित

विज्ञापन
72 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर भीम सिंह को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट रैंक से सम्मानित करते सैन् - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के सूबेदार मेजर भीम सिंह को गणतंत्र दिवस के पर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट की रैंक से सम्मानित किया गया। यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक पवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने उनके कंधे पर पदोन्नति का बैज लगाया।
विज्ञापन

सूबेदार मेजर भीम सिंह 1996 में भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। भीम सिंह ने सेना के अलग-अलग क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, कारगिल, सिक्किम, बरेली, देहरादून, बीकानेर और मेरठ में लगभग 30 साल की सेवाएं सेना में दी। भीम सिंह मूल रूप से भूडोली, सीकर, राजस्थान के निवासी है। ऑनरेरी लेफ्टिनेंट रैंक पर पदोन्नति होने के कारण पूरी यूनिट और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। कर्नल अभिषेक पवार ने बताया कि ऑनरेरी रैंक भारतीय सेना में दिया जाने वाला एक मानद सम्मान होता है। यह उन सैनिकों को दिया जाता है, जो ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ देश की सेवा करते है। कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि भीम सिंह ने सेना में बेहतर प्रदर्शन और शानदार नेतृत्व क्षमता दिखाते हुए इस इस मुकाम तक पहुंचे है। कार्यक्रम में सूबेदार सुधीर कुमार, संजीव कुमार, नायब सूबेदार मोम बहादुर थापा, हवलदार करण सिंह, संदीप पूनिया, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें