सब इंस्पेक्टर अकबर अली को तमिलनाडू के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी मेडल लगाकर सम्मानित
- फोटो : SARDANA
सरधना। दबथुवा गांव निवासी अकबर अली सीआईएसएफ में तैनात हैं। तमिलनाडू में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया है। जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
अकबर अली वर्तमान में तमिलनाडू में तैनात है। शनिवार को सीआईएसएफ के आरटीसी आराकोनम में पुलिस प्रशिक्षण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी शिरकत करने पहुंचे।
कार्यक्रम में अकबर अली को पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया। किशन रेड्डी ने उन्हें मेडल लगाकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अकबर अली को सम्मान मिलना गर्व की बात हैं।