किठौर। सोशल मीडिया पर शनिवार को बाइक पर चार युवकों को बैठाकर स्टंटबाजी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर किठौर पुलिस ने स्टंटबाज युवक फरदीन निवासी फूटा महल कस्बा शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक अपाचे बाइक पर चार अन्य युवकों को बैठाकर तरह-तरह के स्टंट कर रहा था। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया और बाइक के नंबर के आधार पर पहचान करते हुए थाना क्षेत्र के ही शाहजहांपुर कस्बा के मोहल्ला फूटा महल निवासी फरदीन को उसकी अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।