फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
सरधना। नगर में रविवार को भगवान श्री परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर में रविवार को भगवान श्री परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और जयकारों के बीच आरंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान परशुराम के फरसाधारी स्वरूप की आकर्षक झांकी और हनुमान महाराज की सजीव झांकी मुख्य आकर्षण रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान जय परशुराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के संचालन में प्राचीन शिव मंदिर समिति की अहम भूमिका रही। आयोजन में शरद त्यागी, दीपक शर्मा, शक्ति सिंधु भारद्वाज, विशाल त्यागी, हितेश शर्मा, विनोद जैन, प्रदीप बुद्धि राजा, शशांक भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, मोहित ठाकुर सहित लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें