फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुस्तैद, फिर भी बाइक सवारों ने मचाया हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुस्तैद, फिर भी बाइक सवारों ने मचाया हुड़दंग
विज्ञापन

मेरठ। बकरीद पर दिनभर पुलिस मुस्तैद रही, इसके बावजूद बाइक सवारों खूब हुड़दंग मचाया। बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर हल्ला मचाकर पुलिस के सामने गुजरते रहे। उन्हें टोकने की जहमत भी पुलिस ने नहीं उठाई। हालांकि पुलिस का दावा है कि स्टंटबाजी पर लगाम कसा गया। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
एडीजी राजीव सभरवाल और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर और देहात का जायजा भी लिया। नमाज के दौरान धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। देहात में कुछ इलाकों को छोड़कर ईद पर शांति व्यवस्था थी, लेकिन पुलिस के मुस्तैद होने के बावजूद कुछ जगह शहर में बाइक सवार लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया। अधिकतर के मुंह पर मास्क नहीं था, बल्कि बीड़ी और सिगरेट के धुएं उड़ाकर बाइक पर हल्ला मचाकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर पुलिस का पहरा था। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके घंटाघर, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया पुल समेत कई जगहों पर पुलिस के साथ पीएसी भी लगी हुई थी। हालांकि बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा मद्देनजर पुलिस के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें