फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में एक ही सिलेबस पढ़ेंगे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी डीन को सिलेबस फाइनल करने को कहा, ऑनलाइन बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में लगेगी मुहर
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस हो या फिर कॉलेज। यूजी और पीजी कोर्सों में अब छात्र-छात्राएं एक ही सिलेबस पढ़ेंगे। सिर्फ सीसीएसयू ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी विवि और कॉलेजों में भी 70 फीसदी सिलेबस एक जैसा ही होगा। प्रदेश सरकार द्वारा इसको नए सत्र से लागू करने की तैयारी है। ऐसे में विवि प्रशासन ने सभी डीन से सिलेबस फाइनल करने को रिपोर्ट मांगी है। एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक बुलाकर इस पर मुहर लगाई जाएगी।
अभी तक तमाम विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्सों में समानता नहीं है। सीसीएसयू की ही बात करें तो यहां पर भी अभी तक कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों में सिलेबस में समानता नहीं है। विषय विशेषज्ञों के मुताबिक कैंपस में जो कोसो्रं सिलेबस जितना रिच है उतना कॉलेजों का सिलेबस नहीं है। एमए और एमएससी कोर्स की बात करें तो सीसीएसयू कैंपस में जो सिलेबस है वह कॉलेजों से बेहतर क्वालिटी का है। ऐसे में बार-बार सवाल भी उठते रहे हैं कि जब विश्वविद्यालय एक है तो सिलेबस में भिन्नता क्यों है। अगर कैंपस में लागू सिलेबस बेहतर है तो उसे कॉलेजों में भी लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। दोनों जगह शिक्षकों की नियुक्ति का एक ही पैटर्न है तो फिर सिलेबस में भिन्नता क्यों। इसके अलावा कैंपस के छात्र हमेशा से डिग्री कॉलेजों के छात्रों से आगे रहते हैं, उसकी वजह भी यही रहती है क्योंकि वहां का सिलेबस ज्यादा अपडेट रहता है। प्रदेश सरकार ने अब उच्च शिक्षा के सुधार के लिए पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चल रहे कोर्सों का सिलेबस एक करने को कहा है। विवि प्रशासन ने सभी डीन से कहा है कि 30 फीसदी सिलेबस में बदलाव अगर वह करना चाहते हैं तो उसको करते हुए तुरंत सिलेबस फाइनल करें। एक सप्ताह के भीतर यह काम पूरा होना है। ऑनलाइन बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में इस पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कैंपस-कॉलेज में एक समान लेक्चर
30 फीसदी जो सिलेबस बदला जाना है वह दूसरे विश्वविद्यालयों के मुकाबले बदला जाएगा। नियमों के हिसाब से सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों के सिलेबस में अब कोई बदलाव नहीं होगा। वैसे भी बड़ा सवाल ये है कि एक ही विश्वविद्यालय में दो तरह के सिलेबस की डिग्री क्यों। ऐसे में सभी डीन को यह कहा गया है कि कैंपस-कॉलेज का सिलेबस एक समान रखते हुए दूसरे विवि से 30 फीसदी सिलेबस बदलकर तुरंत फाइनल करें। अब कैंपस-कॉलेज में एक समान लेक्चर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें