मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ एवं जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवाओं को सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एलबी सिंह, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. मुकेश दहिया, डॉ. रिद्धिमा, मनोज सिंह सेंगर, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद