फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों को खेल के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल निदेशालय की ओर से अभियान चलाकर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यहां मेरठ में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी की ओर से बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में बच्चों को खेलों के बारे और उनके लाभ के बारे में बताया गया। बच्चों को खेलों इंडिया स्कीम की जानकारी दी। खेलों इंडिया सेंटर को कोच गौरव त्यागी ने कहा कि बच्चों को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेना चाहिए। इससे वह अपना और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने एथलेटिक्स खेल से जीवन में होने वाले लाभ, स्वास्थ्य लाभ आदि के बारे में बताया। बच्चों को पदक और पुरस्कार राशि आदि के विषय में बताया। इस मौके पर अंबिका कौशिक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रफुल्ल त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें