फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती स्टेडियम में पहलवान सूरज शर्मा का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन

मेरठ। अंडर 17 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन वियतनाम में 22 से 31 मई तक किया जा रहा है। इसे लेकर भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 8 और 9 मई को भारतीय टीम के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम के पहलवान सूरज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 80 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको रोमन में शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को पहलवान के स्टेडियम में पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता विमल शर्मा ने पहलवान को सम्मानित किया। यहां कुश्ती कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने भी पहलवान को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें