मेरठ। कॅरिअर लांचर मेरठ शाखा में रविवार को ‘रेस टू एनएलयू’ शीर्षक से विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला दिसंबर में होने वाली क्लैट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुई। कार्यशाला में दिल्ली की लॉ प्रोफेसर अनीषा शम्स व डॉ. कृति कौशिक ने विद्यार्थियों को विधि संबंधी जानकारी दी। संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र गौतम, अरुण विघमल, रिया जावला, गोविंद मान एवं डॉ. विक्रांत जावला ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। संस्थान के निदेशकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की तैयारी को सशक्त बनाएंगी, बल्कि उन्हें आगामी क्लैट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होंगी। संवाद