फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन

Mon, 25 Aug 2025 09:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक के गांव अफजालपुर पावटी में सोमवार को वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की वित्तीय योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और केनरा बैंक के संस्थापक अम्माबल सुब्बाराव पई को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों की समास्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दावा राशि का चेक लाभार्थी को प्रदान किया गया। शिविर को केनरा बैंक प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक अरुण नागप्पन, उप महाप्रबंधक वेकट रामुलू, मंडलीय प्रबंधक कमल, ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें