लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में स्वच्छता पखवाडे के तहत शपथ लेते हुए। (स्त्रोत कालेज) म
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शिविर संरक्षण का प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी और कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के संयुक्त निर्देशन में छात्राओं को स्वच्छता अभियान का महत्व बताया। छात्राओं ने परिसर की सफाई की और मानव शृंखला बनाकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी, सरोज चौहान और राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी छात्राओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। डॉ. साहनी ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई कि यह केवल पखवाड़ा नहीं है कि यह अनवरत जीवन चलने वाली प्रक्रिया है।