मोदीपुरम - शैक्षिक भ्रमण पर गए विजडम ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी।
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल के कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को नोएडा स्थित किडजानिया का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण विद्यार्थियों के लिए सीखने के साथ मनोरंजन से भी भरपूर रहा।
किडजानिया में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने डॉक्टर, पायलट, फायर फाइटर, शेफ, पुलिस ऑफिसर आदि की भूमिकाएं निभाई। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त किए और टीम वर्क, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी जैसे गुणों को सीखा। शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित रही। प्रधानाचार्या स्वाति राणा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे शैक्षिक भ्रमणों को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे बच्चे कक्षा से बाहर जाकर व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर सके। संवाद