गोदान फिल्म देखकर निकले छात्र छात्राएं व भाजपा कार्यकर्ता। (मवाना)
मवाना। कपिल सिनेमा हॉल में कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन जयवीर सिंह और वर्तमान में भूमि विकास बैंक के डेलिगेट के साथ जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द के छात्र-छात्राओं ने गोदान फिल्म देखी। जिसमें लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष विनोद भाटी आदि ने भी फिल्म देखी। फिल्म में गाय माता से होने वाले लाभों के बारे में दिखाया गया। जिसमें गंभीर बीमारियों को भी ठीक होते हुए देखा। जिसमें गोमूत्र, गाय के गोबर की उपयोगिता और देसी गाय पर हाथ फेर कर बीपी खत्म होने के बारे में दर्शाया गया है। फिल्म देखने वालों में मुख्य रूप से ठाकुर विजेंद्र सिंह, प्रदीप, अमित शर्मा, मोनिका, पूनम गोला, मेघा रस्तोगी, शीतल शर्मा, मोहित, विश्वास आदि उपस्थित रहे।