फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का अनुरोध

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज मे एन एस एस शिविर। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हुआ। डॉ. शक्ति साहनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक राष्ट्रीय दायित्व है। छात्राओं को बस्ती के उन लोगों तक पहुंचना चाहिए जिन पर प्रकाश की किरण नहीं पहुंची है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज चौहान के नेतृत्व में चल रहे शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान पर पोस्टर व स्लोगन बनाए। द्वितीय सत्र में जागरूकता अभियान के तहत आह्वान कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने प्रेरणा गीतों से बस्ती के लोगों को स्कूल की महत्ता बताई। उन्होंने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का अनुरोध किया। छात्राओं ने महिलाओं से भी बच्चों को राष्ट्र का श्रेष्ठ नागरिक बनाने में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें