रोहटा। गांव रासना के ग्लोबल पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला ओलंपियाड की अंग्रेजी परीक्षा आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा और विषय संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया। परीक्षा के लिए कुल 18 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 16 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे। विद्यालय ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की व्यवस्थाएं की थीं। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नपत्र हल किए। प्रधानाचार्य अल्पना शर्मा ने परीक्षा के आयोजन में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा परखने का अवसर देती हैं। इनसे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। ये परीक्षाएं विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित करती हैं।