छात्र- छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष निकाली। (स्त्रोत स्क
परीक्षितगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। शुभारंभ मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में 1500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रैली डीएम पब्लिक से होते हुए भगत सिंह चौक, शिव चौक, मवाना बस स्टैंड, किठौर स्टैंड, गंधार दरवाजा से होते हुए डीएम पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के साथ ही विद्यार्थी देश भक्ति नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगरवासियों में भी देश के प्रति जज्बा देखा गया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी, थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह, योगेंद्र चौधरी, सोहन वीर, सुंदर चौधरी सैकड़ों सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।