शीला प्रियपाल सरस्वती शिश वाटिका में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रस्तुत
मवाना। शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी रहीं। शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, शक्ति साहनी एवं शिशु वाटिका प्रमुख रीना रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन प्रीति शर्मा ने किया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने फैशन शो किया। कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने दिल है छोटा सा, अवनीत ठाकुर की इंग्लिश स्पीच, परी कश्यप की हिंदी स्पीच, कक्षा सेकंड में दंगल एक्ट किया। कक्षा प्रथम ने माई फ्रेंड गणेशा और है प्रीत जहां की सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा एलकेजी के छात्रों ने घोड़े जैसी चाल, कक्षा एलकेजी मेरे देश की धरती पर भी बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा द्वितीय के छात्रों ने मोरल वेल्यू एक्ट का अभिनय किया। छात्राओं ने यह दुनिया एक दुल्हन पर प्रस्तुति दी। प्राचार्य शक्ति साहनी ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने कितनी परेशानियां, कितने कष्ट उठाकर देश को आजाद कराया।