फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली, घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान

विज्ञापन
मवाना- एएस इंटर कॉलेज के विद्या​र्थियाें के साथ तिरंगा यात्रा निकालते उप जिलाधिकारी संतोष कुमार
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को रैली निकाली। रैली में 25 सौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक रहे। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, समाज सेवी अनुराग दुबलिश ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड ऑफ आनर दिया। कॉलेज परिसर में लेफ्टिनेंट बलराज सिंह के साथ पौधरोपण किया।

मवाना- एएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियाें के साथ तिरंगा यात्रा निकालते उप जिलाधिकारी संतोष कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें