फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने लिया ग्रीन दिवाली का संकल्प

विज्ञापन
​स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) मे दीवाली के मौके पर छात्रों द्वारा सजाए गए दीए आदि। (स
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में दिवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पटाखों का धुंआ न फैलाकर ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्या बबीता ढाका और कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना ने मां लक्ष्मी व गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दीया सज्जा, कंडील और रंगोली सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में मिशिका एंड ग्रुप ने प्रथम, आयशा एंड ग्रुप ने द्वितीय और फलक एंड ग्रुप व मीठी एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रबंधक, प्रबंधिका और प्रधानाचार्य ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने तथा घी व तेल के दीपक जलाने का संदेश दिया। कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना ने बच्चों को कड़ी मेहनत से जीवन के अंधकार को दूर करने की प्रेरणा दी।

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) मे दीवाली के मौके पर छात्रों द्वारा सजाए गए दीए आदि। (स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें