फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंगोली में सजी भारतीय संस्कृति, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में दिवाली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पर्ण लक्ष्मी समूह ने पान के पत्ते पर महालक्ष्मी की प्रतिमा व चरण बनाए, दीपों से सजाया। पर्ण लक्ष्मी समूह ने प्रथम व द्वितीय, लक्ष्मी समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पिकोक समूह ने मोर, गणेश समूह ने गणेश-स्वस्तिक की आकृति बनाई। शुभलाभ समूह ने दीप प्रज्वलित करती नारी की रंगोली बनाई। निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, अधिवक्ता ध्रुव रस्तोगी, संयम बंसल और प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए। प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़कर रचनात्मकता निखारती हैं। डॉ. अनिता कांबोज ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें