फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 51 कुंडीय हवन में विद्यार्थियों ने स्वयं किया वैदिक अनुष्ठान

Tue, 02 Dec 2025 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन समाचार
विज्ञापन

मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय एवं समाज के कल्याणार्थ 51 कुंडीय हवन संपन्न हुआ। प्रत्येक कुंड पर 8-8 विद्यार्थियों ने आहुति डाली, स्वाध्याय किया और वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। यह दृश्य न केवल आध्यात्मिक था बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व और सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुपम उदाहरण बना। मुख्य यजमान के रूप में आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री एवं पंडित अजय आर्य ने मार्गदर्शन किया। दोनों आचार्यों ने हवन की वैज्ञानिकता, पर्यावरण शुद्धि, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन प्रबंधन, नैतिकता, अनुशासन, माता-पिता के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति की महत्ता समझाई। बच्चों ने श्रद्धापूर्वक उनका प्रवचन सुना। प्राचार्या डॉ. रश्मि मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आध्यात्मिकता, कृतज्ञता और चरित्र निर्माण की भावना जगाते हैं। प्रबंधक अनुज शर्मा ने इसे अनुशासन, टीमवर्क और सांस्कृतिक शिक्षा का जीवंत प्रमाण बताया और कहा कि यह हवन पूरे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें