फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल ओलंपियाड में विज्ञान के सवालों से विद्यार्थियों ने परखी प्रतिभा

विज्ञापन
सरधना। ग्लोबल पब्लिक स्कूल रासना में शुक्रवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत आयोजित विज्ञान
विज्ञापन
सरधना। ग्लोबल पब्लिक स्कूल रासना में शुक्रवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षिक क्षमता का आकलन किया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। उन्होंने मनोयोग से प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रधानाचार्य अल्पना शर्मा ने कहा कि ओलंपियाड बच्चों को प्रतिभा परखने का अवसर देते हैं। इससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों के ज्ञान का दायरा बढ़ाने में भी मददगार होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने को प्रेरित किया। परीक्षा के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने भी अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। शिक्षिकाओं रितिका, नीतू तोमर, असमीत कौर, अंशु शर्मा, वर्षा गुप्ता, अदिति व रश्मि ने परीक्षा के सफल संचालन में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें