फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवाओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कालंदी गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों, एनडीए सरकार में रालोद की भूमिका और संगठन को बुनियादी स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रणवीर दहिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। दहिया ने पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। इससे वह आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता सिपट्टर शर्मा और संचालन क्षेत्रीय सचिव रविभारत चिकारा ने किया। ठाकुर नितिन सोम, उपदेश राणा, यशवंत समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें