डीपीएम स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात्राएं (स्रोत स्कूल) बहसूमा
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लेमन स्पून रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिता हुई। कक्षा 1 (बालिका वर्ग) में म्यूजिकल चेयर में प्रथम मिस्टी, द्वितीय अवनी, कक्षा 2 के म्यूजिकल चेयर में प्रथम वेदांश, द्वितीय हर्षित, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 4 में प्रथम आस्था, द्वितीय अंशिका, तृतीय अनन्या रही। रिले दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 5 एवं 6 में प्रथम अक्ष, अभि, शौर्य एवं दीपांशु रहे।
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं में प्रथम तनिष, द्वितीय युग, तृतीय कार्तिक कक्षा आठवीं की 400 मीटर दौड़ में प्रथम अक्षिता, द्वितीय श्रेय, तृतीय अविका रही। कक्षा नौवीं की विजेता टीम में अनन्या, आस्था, पावनी, मिस्टी, इकरा, एंजेल, वाणी एवं अवनी, कक्षा 10 (बालक वर्ग) 200 मीटर दौड़ में प्रथम शौर्य, द्वितीय समर्थ, तृतीय कृष रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की विजेता टीम में अभिषेक, निक्की, सिद्धार्थ, करण, दीपांशु, देव यादव, वर्षांत एवं अक्ष को प्रधानाचार्य जिया व सचिव जगदीश त्यागी ने स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र वितरित किए।