फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतिभा सम्मान के लिए विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हिंदी भाषा की सरलता और माधुर्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेहरू एकेडमी में साहित्यालोक की ओर से सातवां डॉ. सुबोध गर्ग प्रतिभा सम्मान के लिए ऑडिशन कराया गया। फिनाले के लिए 40 स्कूलों के 100 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने समाज के लिए महत्ता पर जोर दिया। डॉ. सुबोध गर्ग ने प्रतिभागियों से हिंदी के संवाहक बनने और इसके संवर्धन के लिए प्रेरित किया। कवि सौरभ सुमन ने काव्य लेखन और प्रस्तुति के गुर सिखाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएसएस विश्वविद्यालय से हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सोनिया को विधायक अमित अग्रवाल ने डॉ. सुबोध गर्ग न्यास स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। संचालन कर रहे कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने प्रतिभागियों को काव्य चेतना से परिचित कराया।
विज्ञापन

सुशील कंसल ने अध्यक्षता की। वहीं, समाजसेवी अशोक कुमार सराफ ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को शुभाशीष दिए। राधेश्याम गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और उपहार भेंट किए। राकेश गुप्ता, यशपाल सिंह जांगिया, सुरेश चंद, रमन कंसल, नितिन गोयल, विकास गुप्ता, विनय नॉक, सीपी यादव सहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें