कृष्णा इंस्टीटयूट में खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं। (स्त्रोत स
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मेरा युवा भारत द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें क्षेत्र के अनेक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रस्साकशी में कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बीए विभाग की टीम, लंबी कूद में बीए विभाग की छात्रा शिवानी और जुबैर रिजवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अरिन कुमार कुनकुरा, 400 मीटर बालिका दौड़ में अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में देव काकरान की कप्तानी में मसूरी गांव की टीम विजयी रही।
इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन विजय राज काकरान ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया और निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया।
इस मौके पर संस्थान के सचिव पुखराज चौधरी, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी, निदेशक मनोज कुमार सैनी, ग्रुप एडवाइजर डाॅ. देवेंद्र अरोड़ा सहित संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।