मेरठ। प्रदेशीय विद्यालीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में 6 से 10 सितंबर तक हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ मंडल की अंडर 14, 17 बालक-बालिका दोनों वर्ग में टीम फाइनल में पहुंची। अंडर 17 बालिका वर्ग में मेरठ मंडल की टीम ने फाइनल में जीत प्राप्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की। मेरठ मंडल की टीम ने फाइनल में वाराणसी की टीम को 45-32 से हराकर फाइनल पर कब्जा किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में मेरठ मंडल की टीम चैंपियन रही। इस दौरान महेश प्रताप सिंह, कपिल शर्मा, गजेंद्र सिंह, संजना, कृतिका कनिका आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद