फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर लौट रहे छात्रों से मारपीट, तमंचा ताना

विज्ञापन
दौराला - सकौती में संत रविदास की जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल ग्रामीण। स्रोत : स्वय
विज्ञापन
लावड़। लावड़ कस्बे के मोहल्ला खारी कुआं निवासी छात्र दिशांक राज और महल गांव निवासी उसके दोस्त आर्य नारायण के साथ महल गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों और तीन बेटों के साथ मिलकर मारपीट की। इसमें एक युवक घायल हो गया। छात्र ने एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी हरपाल ने बताया कि उसका बेटा दिशांक राज अपने दोस्त आर्य नारायण के साथ रविवार को मेरठ कोचिंग में पढ़ाई करने अपनी स्कूटी से गया था। लौटते समय वह महल गांव पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद जॉनी, सोनू, गौरव, अखिल, भीम और जतिन ने दोनों के साथ गाली गलौज की और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बताया कि अखिल ने उन पर तमंचा तान दिया। स्कूटी छोड़कर दोनों एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में जान बचाकर घुस गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। हरपाल ने आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें