फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं ने जगाई सामाजिक चेतना

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में जल संरक्षण एवं  नारी सशक्तिकरण का
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय रात्रि विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन

रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी। छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, नशा मुक्ति और वृक्षारोपण जैसे विषयों पर स्लोगन और पंफलेट के माध्यम से जागरूक किया। मुख्य अतिथि मंत्रा ट्रस्ट मेरठ के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व कौशल विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
छात्राओं ने सामूहिक रूप से भोजन तैयार कर सभी शिविरार्थियों व उपस्थित लोगों में वितरित किया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में जल संरक्षण एवं  नारी सशक्तिकरण का

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें