फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग में छात्रों ने नेशनल क्वालिफाई किया

विज्ञापन
डीएम पब्लिक स्कूल में छात्रों को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ। स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। डाॅ. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर नेशनल में क्वालिफाई किया। डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, डायरेक्टर भागेश्वरी चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद चौहान ने छात्र प्रियांश मलिक, नव्या यादव, वसुंधरा गोदारा द्वारा 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय व मेरठ जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी छात्रों को आगे भी शानदार प्रर्दशन करने के लिए प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान कोच आभाष चौधरी, दीपा त्यागी, कुमकुम तिवारी, रूबी हूण, पुष्कर मणि, नितिन मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें