एलीट क्लब मवाना द्वारा खाटू श्याम बाबा मंदिर में 56 भोग का कार्यक्रम। (मवाना)
मवाना। एलीट क्लब मवाना द्वारा खाटू श्याम बाबा मंदिर में भगवान खाटू श्याम बाबा काे 56 भोग लगाने का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्लब की महिला सदस्यों ने खाटू श्याम बाबा के भजनों पर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। खाटू श्याम बाबा के 56 भोग के साथ आरती और पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस कार्य में क्लब की अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल, उपाध्यक्ष साक्षी गोयल, सचिव ईशा कौशिक, उपसचिव सविता मित्तल, कोषाध्यक्ष रीना राजवंशी, संरक्षक रेनू कंसल, कल्पना गर्ग और बोर्ड सदस्य पूनम माहा, अलकनंदा, सारिका, सीमा, दिव्या रस्तौगी सहित एलीट क्लब की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।