फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन साल में तीसरी जगह भेजने के विरोध में छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
हस्तिनापुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में धरना पर बैठे छात्र स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मवाना भेजने का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गणेशपुर मार्ग स्थित हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में मंगलवार को बीए तृतीय वर्ष के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दौरान उन्हें तीसरी बार अलग स्थान पर भेजा जा रहा है। अब उन्हें मवाना नहर स्थित एक निजी कॉलेज में शिफ्ट करने की तैयारी है। जबकि कॉलेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष के करीब 60 छात्र-छात्राएं हैं। छात्रों ने प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की।
धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने गणेशपुर मार्ग स्थित कॉलेज भवन में प्रवेश लिया था। छात्रों के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई दूधली स्थित एक भवन में कराई गई। दूसरे वर्ष में उन्हें गणेशपुर मार्ग स्थित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। अब तृतीय वर्ष की पढ़ाई के लिए मवाना स्थित सुशील इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भेजे जाने के लिए कहा जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि दूधली स्थित जिस भवन में उन्हें पहले वर्ष पढ़ाया गया था, उसी भवन में कुछ दिन पूर्व नकली सिगरेट फैक्टरी पकड़ी गई थी। छात्रों ने कहा कि प्रवेश के समय उन्हें तीन साल की पढ़ाई की व्यवस्था के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में बीच पढ़ाई में संस्थान और स्थान बदलने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल, छात्र विकास कुमार ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं हस्तिनापुर और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। मवाना जाकर पढ़ाई करना उनके लिए मुश्किल है। छात्राओं ने नए स्थान पर सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


बयान...
संस्थान को विश्वविद्यालय से तीन वर्ष के लिए मान्यता मिली थी। आगे मान्यता की अवधि नहीं बढ़ाई गई है। इसी कारण विश्वविद्यालय से पत्राचार कर सभी छात्रों को मवाना के सुशील इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थानांतरित किया जा रहा है। वहां छात्रों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -एसपी सिंह, प्रबंधक, हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें