फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने दी सामाजिक संदेशों की प्रस्तुति

विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह में शा
विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन महाविद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या और शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। दिव्यांग वर्ग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नाट्य मंचन किया गया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी शबाहत ने किया। एनएसएस अधिकारी नीतू ने शिविर में आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने छात्राओं को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें