फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे मेरठ के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से होगा बालक और बालिका वर्ग की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी सभी प्रतियोगिताएं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 मार्च से विभिन्न खेलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बालक बौर बालिका वर्ग में आयोजित इन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में सेपक टकरा 15 मार्च को, हैंडबाल बालक-बालिका , शूटिंग बालक-बालिका 15 से, एथलेटिक्स बालक बालिका वर्ग में 16-17 मार्च को, जूडो बालक बालिका प्रतियोगिता 16 को, बैडमिंटन बालक बालिका प्रतियोगिता 16-17 मार्च को होगी। बास्केटबाल बालिका और बालक वर्ग की प्रतियोगिता 16-17 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी बालक-बालिका वर्ग स्पर्धा 16 को, भारोत्तोलन बालिका-बालक, बॉक्सिंग बालक-बालिका 16 और 17 मार्च को, वुशू बालक वर्ग प्रतियोगिता 16 मार्च को, कुश्ती बालक-बालिका 17 को, हॉकी बालक-बालिका प्रतियोगिता 17-18 को, फुटबाल बालक वर्ग में और वालीबाल बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता 19 और 20 मार्च को होगी। प्रतियोगिता को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें