मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित गृह विज्ञान विभाग में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभाग की छात्राओं द्वारा गोल-गप्पा, चाट, पाव भाजी, कढ़ी चावल, छोटे चावल, दाल-बाटी, मैकरोनी, शाही भल्ला चाट, मटर कुलचा, फ्राइड इडली, सॉफ्ट ड्रिंक्स सहित अनेक व्यंजन तैयार किए गए।
मेले का शुभारंभ प्रो. एचएस सिंह, प्रो. जयमाला, प्रो. बिंदु शर्मा और डॉ दुष्यंत चौहान ने किया। इसके अतिरिक्त फूड स्टॉल के साथ-साथ हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएं जैसे बैग, फूल, कीचेन, स्क्रैप बुक, हेयर पिन, ज्वेलरी आदि प्रदर्शित किए गए। समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में टीम भावना और कार्य करने की योग्यता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि व्यंजन बनाने के साथ-साथ छात्रों ने विभिन्न विधियों और सिद्धांतों पर भी अपनी दक्षता दिखाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद