फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में पीएम मोदी से रू-ब-रू होंगे पश्चिमी यूपी के ये होनहार

Thu, 16 Jan 2020 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मानसी, पुनीत पाल और ऋषिभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। उनका चयन 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले परीक्षा पर चर्चा-2020 कार्यक्रम के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से चर्चा करेंगे। चयनित छात्र-छात्राओं में दो केंद्रीय विद्यालय से और एक शारदेन स्कूल से है।

विज्ञापन


चयनित हुए केंद्रीय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र पुनीत पाल मोहल्ला जनकपुरी के निवासी हैं। उनके पिता कृष्णपाल डिफेंस सर्विस कॉप में राजस्थान में तैनात हैं, जबकि माता उषा पाल गृहिणी हैं। केंद्रीय विद्यालय की ही कक्षा 11 की छात्रा मानसी वर्मा मोहल्ला कृष्णापुरी की रहने वाली हैं। उनके पिता अजय कुमार बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन में नागालैंड में तैनात हैं और माता रश्मि गृहिणी हैं। शारदेन स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा ऋषिभा मैनी का भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। गोशाला रोड निवासी ऋषिभा के पिता विशाल मैनी व्यवसायी हैं और माता लीना मैनी गृहिणी हैं। 

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने नन्ही ईहा को दिए ये टिप्स, कहा- एक दिन मेरी तरह बनेगी प्रधानमंत्री
विज्ञापन


चयनित तीनों छात्र-छात्राओं के परिवार और स्कूल स्टॉफ में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी को सुबह 11 से एक बजे तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। इसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे और छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से बात करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण 
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इस संबंध में सभी विद्यालयों में टीवी, कंप्यूटर या रेडियो की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा छह से ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को यह कार्यक्रम जरूर दिखाया जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें