फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी गंगनहर पुल पर लगा पांच घंटे भीषण जाम

विज्ञापन
जानी गंगनहर पुल पर लगा भीषण जाम। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द(मेरठ)। मेेरठ-बागपत कांवड़ मार्ग चौराहे पर जानी गंगनहर पुल पर करीब पांच घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कई बार जाम खुलवाया, फिर से जाम लग गया।
विज्ञापन

जानी गंगनहर पुल के बराबर में कांवड़ मार्ग पर भोला की तरफ बुधवार दोपहर में एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। थोड़ी ही देर में मेरठ-बागपत और कांवड़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम थोड़ी ही देर में मेरठ-बागपत और कांवड़ मार्ग पर चारो ओर से कई किमी. तक लग गया। सूचना पर किसी तरह थाना पुलिस पुल तक पहुंच सकी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब वाहन चालकों ने रांग साइड से निकलने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। कुछ देर में ही स्थिति पहले जैसी हो गई। पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर भोला की ओर से आने वाले वाहनों को भोला चौकी से मेरठ बाईपास की ओर मोड़ दिया। इस के बाद भी करीब पांच घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें