फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संपत्ति मेले में आवंटियों को दी छूट की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शासन के निर्देश पर शनिवार को आवास एवं विकास परिषद की ओर से संपत्ति मेले का आयोजन किया गया। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आवंटियों को जागृति विहार एक्सटेंशन में बने फ्लैटों में पर 15 फीसदी की छूट के बारे में बताया गया। शनिवार को 17 आवंटियों को यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवेदकों को साइट विजिट कराने के बाद 13 ने फ्लैट बुकिंग के लिए सहमति जताई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2020 के 22 सफल लाभार्थियों में से पांच को आवंटन पत्र सौंपे गए। परिषद की विभिन्न योजनाओं के चार नामांतरण पत्र भी निर्गत किए गए। इस दौरान जोनल आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता राहुल यादव, अधिशासी अभियंता अभिषेक राज, सस्मित कटिया, एसपी सिंह, कनिष्ठ सहायक दीपांशु बंसल सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें