फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शिक्षित भारत विकसित भारत को लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने बुधवार को साइकिल रैली निकाली। रैली कृषि विश्वविद्यालय से शुरू होकर दौराला, सरधना, बरनावा, पुरा महादेव होते हुए वापस कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेगी। यात्रा के दौरान पढ़े बेटी बढे़ बेटी, शिक्षित भारत विकसित भारत, एक बनो नेक बनो, नशा मुक्ति भारत दहेज मुक्त भारत और हमारी संस्कृति हमारी उन्नति आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइकिल यात्रा में भाग लेने वाले छात्रों को बरनावा गुरुकुल में रात्रि विश्राम कराया जाएगा। साइकिल यात्रा को कुल सचिव डॉ. रामजी सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत भी उपस्थित रहे। साइकिल यात्रा में छात्र आविष्कार जायसवाल, आर्यमन सिंह, मोहित राठौड़, अरुण मलिक, रौनक, अमन कुमार, उदित कुमार, हिमांशु और हर्ष पंवार आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें