फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अग्निशमन दल के लिए बनाई विशेष राखियां

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही अग्निशमन दल के फायर फाइटरों के लिए भी विद्यार्थियों ने राखियां बनाई।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल फायरमैन प्रेमपाल, ओम कुमार, धनीराम तथा कांस्टेबल सचिन कुमार, ऋषियांक कुमार, राजीव कुमार व अंकित कुमार को चंदन का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधते हुए मिठाई खिलाई व उनके त्याग, कर्तव्य व समर्पण के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया। अग्निशमन दल ने भी सभी छात्राओं को अग्नि से सुरक्षा का आश्वासन दिया।

किंडरगार्डन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाई और अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। राखी प्रतियोगिता में मेन विंग कक्षा तीन से कक्षा आठ तक यशस्वी, ध्रुव, अंश रस्तोगी व हर्षवर्धन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स विंग से कक्षा एक से आठवीं में प्रियांशी, शार्वी, सुरभि अवनी नगर, शजाइना और वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें