फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचआईवी व हेपेटाइटिस के प्रति छात्रों को किया जागरुक

विज्ञापन
खरखौदा के महिला महाविद्यालय में छात्रों को जागरूक करती टीम (संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को सघन जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को एचआईवी-एड्स, हेपेटाइटिस-बी और यौन संचारित रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अमित शर्मा ने छात्राओं को इन रोगों के कारण, लक्षण, जांच और उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन

रेंजर्स इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि इन रोगों से बचाव के लिए सही जानकारी, सावधानी और समय पर जांच जरूरी है। उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा रोग से पीड़ित लोगों के साथ भेदभाव न करने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से जागरूकता का संदेश परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की।
प्राचार्या नीलम सिंह ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। रेंजर्स प्रभारी अंशु सिंह ने रेंजर्स के नियमों, उद्देश्यों, ध्येय वाक्य और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेंजर्स से जुड़कर छात्राओं में सेवा भाव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यशाला में प्राध्यापक और छात्राएं मौजूद रहीं। अंशु सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें