फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर 52 छात्र पहुंचे अस्पताल

Thu, 10 Aug 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
कांधला में सीएचसी में भर्ती छात्राओं से जानकारी लेते ‌चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एलबेंडाजोल की गोली खाने से जिले में 47 विद्यार्थियों की सेहत बिगड़ गई। कांधला क्षेत्र के गांव किवाना स्थित आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में एलबेंडाजोल की गोली खाने से 40 छात्राएं और शामली के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में सात छात्र बीमार पड़ गए। छात्र-छात्राओं का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एएनएम और आंगनबाड़ी की टीम राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कांधला क्षेत्र के गांव किवाना स्थित आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाने पहुंची। एएनएम मिथलेश ने बताया कि पेट के कीडे़ मारने के लिए छात्राओं को गोलियां खिलाई गई। विद्यालय के प्रधान लिपिक कंवरपाल शर्मा ने बताया कि दवाई देने के कुछ समय बाद ही छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। छात्राओं को उल्टी, चक्कर, पेट और सिर दर्द होने लगा। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

उधर, मेरठ में रोहटा ब्लाक के गांव भदौड़ा में एलबेंडाजोल की गोलियां खाने से पांच बच्चों को उल्टी लगनी शुरू हो गई। ग्रामीण बच्चों को सीएचसी ले गए, जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि खाली पेट गोली खाने से उल्टी की शिकायत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें