फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविधान दिवस पर छात्रों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज, जानी में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने जानी खुर्द क्षेत्र में रैली निकालकर ग्रामीणों को संविधान के प्रति जागरूक किया और उसके मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य कुसुमलता ने छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों के साथ सांविधानिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। प्रधानाचार्य ने सभी से संविधान के सिद्धांतों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पूर्व जानी खुर्द के मुख्य मार्गों पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को संविधान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें