फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में पालिका ने की सख्ती, जेसीबी से हटाए अतिक्रमण

विज्ञापन
सरधना। नगर की अशोक की लाट पुलिस चौकी के पास जेसीबी से अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका प्रशासन ने बिगड़ती यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या पर सख्ती दिखाई है। बृहस्पतिवार को अशोक की लाट पुलिस चौकी के निकट अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर बने स्लैब और टीन की चादरें हटाई गईं।
अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पालिका की टीम ने सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। पालिका लिपिक विपिन शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया था। दुकानों के बाहर सामान रखने और नालियों पर स्लैब डालने से सार्वजनिक रास्तों पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। इससे रास्ता संकरा हो जाता था और आए दिन जाम लगता था। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक रास्तों और नालियों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से अन्य बाजारों में भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सभी प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें