फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Big Case: खुलेआम गुंडागर्दी, पहले ही दिन स्कूल गए छात्र को पीटा, नाक की हड्डी में गंभीर चोट

Thu, 28 Jul 2022 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में छात्रों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पहले ही दिन स्कूल गए छात्र को जमकर पीटा और नाक की हड्डी भी तोड़ दी।
विज्ञापन
मेरठ में छात्र को पीटा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऋषभ एकेडमी के एक छात्र को स्कूल के अन्य छात्रों ने जमकर पीटा और उसकी नाक की हड्डी तक तोड़ दी।
विज्ञापन


बताया गया कि जली कोठी के रहने वाले साफिन ने इस साल कक्षा ग्यारह में ऋषभ एकेडमी में प्रवेश लिया है। पहले ही दिन साफिन स्कूल गया था। स्कूल के अंदर ग्राउंड में खेलने को लेकर दसवीं के तीन छात्रों से विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान स्कूल के टीचर पहुंचे तो उन्होंने मामला समाप्त करा दिया। आपस में दोनो पक्षों के छात्रों को सॉरी बुलवा दिया था। 

आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद साफिन अपने घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा था। इसी दौरान छात्र दस युवकों के साथ आया और साफिन की पिटाई करनी शुरू कर दी। साफिन के नाक पर चोट आई है। सिर और हाथ-पैरों में भी चोट लगी है। वहीं लहुलूहान हालत में उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरे में हजारों जान: यूपी के इस गांव का दर्द, बेबस लोग बोले- पानी पीकर बीमारियां झेलें या प्यासे रहकर मरें

बताया जा रहा है कि नाक की हड्डी टूटने की बात भी सामने आई है। थाना प्रभारी सदर बाजार का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें